चम्बा मे कंपनी के प्रोजैक्ट में काम करते समय नीचे गिरा भरमौर का मनीश मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रोजी रोटी कमाने आए एक युवक की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं। मृतक की पहचान मनीश कुमार (24) निवासी भरमौर (जिला चम्बा)के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मनीश के परिजनों ने बताया कि मनीश कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह किश्तवाड़ में डैम साइट के प्रोजैक्ट पर गत एक वर्ष से काम कर रहा था। फोन पर वह अकसर बताता था कि वह कंपनी में अच्छी पोजीशन पर पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि गत दिवस 11 बजे के करीब ड्यूटी के दौरान वह 40 फुट ऊंचाई से गिर गया था जिसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल में रैफर किया गया परन्तु रास्ते में 4 बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाने के बाद भी कंपनी द्वारा उन्हें सूचित नहीं किया गया। आरोप है कि इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया गया। किसी तरह का हंगामा न हो, इसके चलते उन्हें जल्द से शव को ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है।

आरोप : सेफ्टी उपकरण के बिना करवाया जाता है काम हादसे के समय मौके पर मौजूद मनीश के एक साथी ने बताया कि मनीश की मार्निंग ड्यूटी थी। इस दौरान वह 40 फुट ऊंचाई पर वैल्डिंग का काम कर रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...