जंद्राह गांव में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, चाचा-चाची और चचेरे भाई गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भटियात क्षेत्र की पंचायत तुनुहट्‌टी के जंद्राह गांव की युवती को आत्म हत्या के उकसाने के लिए पुलिस ने युवती के चाचा चाची और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा से पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को उनके घर लाया गया।

शव के घर पहुंचते ही थाना प्रभारी चुबाड़ी अखलेश सिंह पुलिस दल के साथ इस मामले की जांच के लिए युवती के घर पहुंचे और घर के आस पास व घर की तलाशी लेने के बाद युवती द्वारा खाए गए जहरीले पदार्थ की शीशी और युवती द्वारा सोसाइड नोट लिखे स्कूल की नोट बुक को भी अपने कब्जे में लिया साथ ही कागजी कार्रवाई करते हुए युवती के चाचा चाची और एक चचेरे भाई को अपनी हिरासत में लिया है।

बता दें कि पंचायत तुनुहट्‌टी के जंद्राह गांव की इस युवती ने घर और जमीन ए पारिवारिक कलह से तंग आकर कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे बाद उसकी थोड़ी तबियत बिगड़ जाने के बाद उसे पहले तो एक नजदीकी क्लिनिक में दिखाया गया और जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे चुबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ दिन के इलाज के बाद बाद जब युवती ठीक नहीं हो पाई तो निजी अस्पताल के डॉक्टर ने युवती की हालत को देखते हुए टांडा ले जाने को कहा। कल टांडा पहुंचने के बाद शाम करीब 3:30 बजे करीब लड़की की मृत्यु होगी और पोस्टमार्टम करने के बाद आज शाम 4,30 बजे के करीब लड़की के डेड बॉडी को उसके घर में लाया गया।

जहां उनके परिवारों के द्वारा अपने पैतृक गांव के ही शमशान घाट में ही संस्कार कर दिया गया पुलिस कार्रवाई करते हुए धारा 108 के तहत लड़की के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट जो घर में लिखकर गई थी उसके तहत लडकी के चाचा अरुण उनकी धर्मपत्नी तपस्या और बेटे रूसेल को अरेस्ट कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...