घर से स्कूल के लिए निकला दसवीं का छात्र लापता

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल की थनेईकोठी पंचायत में एक 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हियाड़ गांव निवासी पानो पत्नी हरीश ने पुलिस थाना तीसा में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा, जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेईकोठी में 10वीं कक्षा का छात्र है, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल के लिए निकला था।

उसने परिजनों को बताया था कि उसे स्कूल बुलाया गया है और वह निजी बस से रवाना हुआ। हालांकि शाम तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने गांव के एक शिक्षक से संपर्क किया जो उसी स्कूल में कार्यरत हैं। शिक्षक ने बताया कि उक्त छात्र उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था।

इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के बोल 

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। नाबालिग होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...