हिमाचल में फिर सुर्खियों में HRTC, सफर के दौरान महिला कंडक्टर से भिड़े पूर्व सैनिक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों की ओर से महिला कंडक्टर के साथ बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मंडी जिले की यह वीडियो पैड़ी रूट पर चलने वाली निगम की बस का है। वीडियो में कुछ पूर्व सैनिक अपनी निशुल्क यात्रा को लेकर महिला कंडक्टर मीनू शर्मा के साथ बहसबाजी और कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुनाई और दिखाई दे रहे हैं।

इस संदर्भ में कंडक्टर मीनू उर्फ देवकी शर्मा ने सदर थाना को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की मांग उठाई है। मीनू शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पूर्व सैनिकों और सैनिकों का सम्मान करती हैं और उस दौरान सिर्फ अपनी डयूटी कर रही थी।

जो सरकार के निर्देश हैं उन्हीं के तहत हिम बस पास मांगा गया था, जिस कारण पूर्व सैनिकों ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि अगर उनके स्थान पर कोई पुरुष कंडक्टर होता तो वह हाथापाई भी कर सकते थे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन उप प्रधान नवीन ठाकुर के बोल

मौके पर स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के उप प्रधान नवीन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ लेने वाले सभी वर्गों के लिए हिम बस पास अनिवार्य कर दिया है। जिन्हें भी निशुल्क बस पास यात्रा की सुविधा मिलती है, उन्हें हिम बस पास बनाना होगा। इस पास के आधार पर ही निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...