सिया हत्याकांड: जिस जगह बहा था बेटी का खून, वहीं पिता ने बैठकर किया शांति हवन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की गोपालपुर पंचायत के नैण गांव की बेटी सिया गुलेरिया की हत्या के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

इस जघन्य हत्याकांड में अपनी बेटी को खोने के बाद पिता जोगिंद्र सिंह ने न्याय की लड़ाई के साथ-साथ एक विशेष धार्मिक पहल की है।

पिता जोगिंद्र सिंह के लिए वह स्थान, जहां उनकी बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था, किसी बुरे सपने से कम नहीं है। फिर भी अपनी बेटी की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को उन्होंने उसी भयावह घटनास्थल पर पहुंचकर शांति हवन किया।

दो चरणों में संपन्न हुआ अनुष्ठान

परिवार की ओर से इस धार्मिक अनुष्ठान को दो चरणों में पूरा किया गया। शुक्रवार सुबह सबसे पहले सिया के पिता जोगिंद्र और उनके चाचा ने अपने घर पर शांति पाठ और हवन करवाया, जिसमें परिवार के करीबी लोग शामिल हुए।

घर पर अनुष्ठान संपन्न करने के बाद पिता और परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां सिया की हत्या हुई थी। विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ वहां बैठकर पिता ने आहुतियां दीं, ताकि उस स्थान पर व्याप्त नकारात्मकता दूर हो सके और दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो। घटनास्थल पर पिता को पूजा करते देख वहां मौजूद हर ग्रामीण की आंखें भर आईं।

मेरा कर्तव्य बेटी की आत्मा को शांति दिलाना : जोगिंद्र सिंह 

सिया के पिता जोगिंद्र सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि कानूनी तौर पर हमारी न्याय की लड़ाई जारी है और हम अपराधी को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन, एक पिता के तौर पर मेरा पहला कर्तव्य अपनी बेटी की आत्मा को शांति दिलाना है। जिस जगह उसने अंतिम सांस ली और दर्द सहा, वहीं मैं उसके लिए प्रार्थना करने आया हूं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर - नितिश पठानियां विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता...