जिंदा महिला मृत घोषित, रुकी पेंशन,पंचायत डीहर की गलती परिवार पर भारी

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित महिला को संबंधित पंचायत द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना ने न केवल संबंधित परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार कमला देवी पत्नी देवराज निवासी डीहर को पंचायत प्रधान द्वारा जारी किए गए दस्तावेज में मृत दर्शाया गया है, जबकि उक्त महिला जीवित है।

मामला तब उजागर हुआ, जब उक्त महिला को बृद्धा पेंशन नहीं मिली, तभी जांच के दौरान यह गंभीर विसंगति सामने आई। बताया जा रहा है कि संबंधित दस्तावेज में कई लाभार्थियों के नाम दर्ज थे, जिनमें पेंशन संबंधी विवरण भी शामिल था।

इसी सूची में कमला देवी का नाम भी दर्ज था और उनके नाम के आगे उन्हें मृत दिखाया गया, जिसके चलते उनकी पेंशन भी बंद कर दी गई।

बताया जा रहा है कि संबंधित दस्तावेज पर पंचायत प्रधान के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। वहीं, पंचायत अधिकारियों ने इसे तकनीकी त्रुटि बताते हुए जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।

वहीं वृद्धा पेंशन की पात्र महिला कमला देवी के पुत्र शिव दयाल शर्मा ने कहा कि उनकी माता की पेंशन को बहाल करवाया जाएं।

जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी कि पात्र महिला की कैसे पर्याप्त दस्तावेजों के बिना वृद्ध महिला की पेंशन बंद की गई है। बंद पेंशन को बहाल करने के लिए दस्तावेज लेने के निर्देश दिए जाएंगे।

जल्द बहाल होगी पेंशन

ग्राम पंचायत डीहर की महिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि यह एक गलती के कारण हुआ है। इनकी पेंशन दोबारा बहाल करवाने के लिए बात की जा रही है, जल्द ही इनकी पेंशन बहाल करवा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...