अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज में 200 पदों पर भर्ती, 27 से 29 अप्रैल तक कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए मशीन ऑपरेटर एवं हेल्पर के कुल 200 रिक्त पदों को भरने हेतु जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू को मांग अधिसूचित की गई है।

ज़िला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि उक्त भर्ती जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण तथा आईटीआई (टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट) निर्धारित की गई है।

उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ₹13,000 से ₹14,000 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा, इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि योग्य एवं इच्छुक पुरुष उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथियों पर उपस्थित हों।

दिनांक 27 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय आनी, 28 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय बंजार तथा 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग लिया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। यदि पंजीकरण नहीं है तो उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं तथा इंटरव्यू हेतु आवेदन भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं या विभागीय पोर्टल www.eemis.hp.nic.in⁠ पर विजिट कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...