कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने सैर पर निकली महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार ने सैर पर निकलीं महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के थुरल बाजार की है।  मृतका की पहचान कौशल सूद (50) पत्नी राजेश सूद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कौशल सूद और अनामिका सूद घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं।

इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार (जो पालमपुर की ओर जा रही थी) अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी दिशा में जाकर पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल थुरल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) रेफर कर दिया गया। टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल सूद ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल अनामिका सूद (48) पत्नी संजीव सूद का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक, कार चालक मनीष शर्मा (निवासी पालमपुर) को वाहन चलाते समय अचानक नींद की झपकी आ गई थी। इसी कारण यह हादसा हुआ। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...