हिमाचल प्रदेश: बद्दी की आबोहवा फिर जहरीली हुई, एक्यूआई 200 के पार पहुंचा; दूसरे स्थान पर पांवटा साहिब

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर जोन में दर्ज किया गया है, जबकि पांवटा साहिब इस सूची में दूसरे स्थान पर है।

बद्दी में बढ़ते प्रदूषण के पीछे उद्योग ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्थानीय कारण भी सामने आए हैं। वर्तमान में खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रैशिंग का काम जोरों पर है, जिससे उड़ने वाली धूल हवा को प्रदूषित कर रही है। इसके साथ ही सड़कों की खराब स्थिति होने से वहां उड़ने वाली धूल एक बड़ा कारक बनी हुई है।

उद्योगों से निकलने वाला धुआं भी हवा की गुणवत्ता बिगाड़ रहा है। खुले में निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल भी एक कारण है। दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बद्दी में एक्यूआई 222 तक पहुंच गया। वहीं, मनाली का एक्यूआई सबसे कम 30 रहा। शिमला, सुंदरनगर, परवाणू, मनाली, नालागढ़ के एक्यूआई 50 से नीचे रहा।

धर्मशाला, ऊना, बरोटीवाला, कालाअंब में एक्यूआई 100 से नीचे सेक्टीस्फेक्टरी जोन में रहा। पांवटा का 123 मोडरेट जोन व बद्दी के पूअर जोन में रहा। देश के अन्य राज्यों में भागवत में 245, तिरुपति 202, रोहतक 236, मेरठ 236, मंडी गोबिंदगढ़ 202, हापुड़ 235, हाजीपुर 252, ग्रेटर नोयडा का 214 रहा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिशासी अभियंता अभय परमार के बोल 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अभय परमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...