मंडी सिया हत्याकांड: न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी विकास पटियाल, दस्तावेजी जांच में जुटी पुलिस; जांच लगभग पूरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सिया हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी विकास पटियाल को पुलिस ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सरकाघाट कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

पुलिस अब मामले की दस्तावेजी, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच को अंतिम रूप देने में जुट गई है। पुलिस फिलहाल मां से लड़ाई के बाद आरोपी के गुस्सा होकर हत्या का इरादा लेकर निकलने की थ्योरी पर ही काम कर रही हैं।

पुलिस का मानना है कि अभी जांच जारी है। अगर कोई तथ्य सामने आता है तो जांच की दिशा बदल सकती है। आरोपी से जुड़ी पूछताछ और प्राथमिक जांच लगभग पूरी कर ली गई है।

मामले में एकत्र किए गए साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है, ताकि अभियोजन पक्ष को मजबूत किया जा सके। यदि आगे किसी बिंदु पर पूछताछ की आवश्यकता महसूस होती है तो आरोपी को दोबारा पुलिस रिमांड पर लिया जा सकता है।

पुलिस संबंधित रिपोर्ट्स का कर रही इंतजार 

मामले में अब तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस संबंधित रिपोर्ट्स का इंतजार कर रही है, जिनके आधार पर जांच को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का चालान तैयार कर अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

सुरक्षा के लिहाज से आरोपी की पेशी के दौरान अदालत परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकें।

बता दें कि 13 अप्रैल सुबह करीब सवा नौ बजे नैण गांव से सरकाघाट कॉलेज जा रही छात्रा का आरोपी ने बैंजी गांव में दराट से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपी को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दबोचा था।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...