टीम वर्क का बेहतर परिणाम, गगल हवाई अड्डे ने ग्राहक संतुष्टि में देश भर में पाया दूसरा स्थान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 31वें वार्षिक दिवस के अवसर पर गगल हवाई अड्डे के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय सामने आया है। ग्राहक संतुष्टि (कस्टमर सेटिस्फेक्शन) के क्षेत्र में गगल हवाई अड्डे को देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

यह जानकारी कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक अमित सकलानी ने साझा करते हुए बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण केवल हवाई अड्डों का संचालन ही नहीं करता, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोडऩे का महत्त्वपूर्ण कार्य भी करता है। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि टीम वर्क और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। निदेशक ने इस सफलता का श्रेय एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों को देते हुए आपरेशंस टीम, हाउसकीपिंग स्टाफ, ‘मे आई हेल्प यू’ डेस्क, एयरलाइन स्टाफ सहित एयर ट्रैफिक कंट्रोल आदि को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...