वन कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन: 5 साल से भर्ती न होने पर महासंघ का विरोध, सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ वन वृत्त मंडी की बैठक अध्यक्ष श्री छोटू यादव जी की अध्यक्षता में लॉग हट मंडी में संपन्न हुई l जिसमें सभी वन मंडलों के प्रधान व उनकी कार्यकारिणी, सभी रेंजो के प्रधान उपस्थित रहे l बैठक में फील्ड कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा हुई और फील्ड कर्मचारियों की लंबित मांगों के बारे में मांग पत्र तैयार किया गयाl

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस मांग पत्र को जल्द ही अरण्यपाल महोदय जी वन वृत्त मंडी जी के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा और जो मांगे वन वृत्त स्तर की है उन्हें अरण्यपाल महोदय जी से हल करवाने के लिए बैठक की जाएगी l

वन वृत्त मंडी के अध्यक्ष छोटू यादव ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से वनरक्षक की भर्ती नहीं होने के कारण फील्ड में कर्मचारीयों पर बहुत मानसिक दबाव में कार्य कर रहे हैं एक-एक वनरक्षक के पास दो से तीन-तीन बीटों का कार्यभार है और वन मंडल करसोग की वन परिक्षेत्र मगरू में तो सिर्फ तीन ही वनरक्षक कार्यरत होने के कारण बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है l

वन वृत्त मंडी जल्द ही अरण्यपाल महोदय व राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से सरकार के समक्ष वन रक्षकों की भर्ती के बारे आग्रह करेंगे व कुछ मिडिया ख़बरों में सुनने आ रहा हैं कि वन रक्षक की जगह सहायक वन रक्षक की भर्ती की तैयारी की जा रहीं है जिसका महासंघ विरोध करता हैं व माननीय मुख्यमंत्री से मांग करते हैं की वन रक्षकों की भर्ती जल्द से जल्द करवाई जाये l

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में वन वृत्त मंडी के 53 पदाधिकारी मौजूद रहें जिसमें वन वृत्त मंडी के महासचिव सुरेश कुमार मुख्यसलाहकार भूपेश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, वन मंडल करसोग के प्रधान अंकित, सुकेत के प्रधान नवीन, नाचन के प्रधान रूप लाल, जोगिंदरनगर के वरिष्ठ उप प्रधान विनोद कुमार व सभी वन परिक्षेत्र के प्रधान व पदाधिकारी मौजूद रहें l

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...