पुली बनने पर विधायक केवल पठानियां का जताया आभार

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

शाहपुर उप मण्डल की पंचायत ठारू के गाँव टुंडू में सड़क की पुलिया बन जाने पर गाँव वासियों ने केवल सिंह पठानियां का आभार जताया है। गाँव वासियों के अनुसार यहां मोड़ पर सड़क की चौड़ायी कम होने की वजह से अक्सर बड़े वाहनों को परेशानी पेश आती थी। यहां तक कि बड़ी बस के ड्राइवर भी इस वजह से गाँव में बस लाने से कतराते थे।

5 दिन पूर्व जब केवल पठानियां गाँव में एक समारोह में आए हुए थे तो क्षेत्रवासियों ने उनके समक्ष इस समस्या को रखा था। केवल पठानियां ने उसी वक्त लोo निo विo के अधिकारियों को समस्या का तुरंत समाधान करने के आदेश दिए थे। विभाग द्वारा इस जगह साइड की नाली में पुली डाल कर सड़क की चौड़ायी को बढ़ा दिया गया है।

इस समस्या का समाधान होने पर स्थानीय निवासी वीरेन्दर गुलेरिया, संजीव कपूर, विशाल जम्वाल, मोहिंद्र गुलेरिया, सुरेन्दर गुलेरिया, उमेश कपूर, स्वर्णजीत, आजीवन पठानियां, राकेश मनकोटिया, जोगिन्दऱ राणा, उपेन्दर, आशीष राना, लकी, गोल्डी, राजेश मनकोटिया सहित समस्त गाँव वासियों ने केवल पठानियां का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...