क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे हिमाचल के बाजारों में कॉटन की कुर्तियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोलन शहर की महिलाओं और युवतियों के बीच हल्के, आरामदायक और स्टाइलिश कॉटन कुर्तियों की मांग में खासा इजाफा हुआ है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में कॉटन परिधानों की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोलन के मॉलरोड, अप्पर बाजार और चौक बाजार की दुकानों में इन दिनों रंग-बिरंगी, प्रिंटेड और एम्ब्रॉयडरी वाली कॉटन कुर्तियां ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं।

खासकर फ्लोरल प्रिंट, ब्लॉक प्रिंट और हैंडलूम डिजाइनों की कुर्तियां युवतियों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके अलावा स्ट्रेट कट, ए-लाइन और अनारकली स्टाइल की कुर्तियां भी ट्रेंड में हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि गर्मियों में कॉटन फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह पसीना सोखने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक प्रदान करता है।

यही कारण है कि महिलाएं अब सिंथेटिक कपड़ों की बजाय कॉटन की ओर अधिक आकर्षित हो रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि कॉटन कुर्तियां न केवल आरामदायक होती हैं, बल्कि ऑफिस, कॉलेज और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी बिल्कुल उपयुक्त रहती हैं।

साथ ही इन्हें जींस, लेगिंग्स या प्लाजो के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इसके अलावा सोलन के स्थानीय बाजारों में किफायती दामों पर विभिन्न डिजाइनों में कॉटन कुर्तियां उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग की महिलाएं इन्हें खरीदने में रुचि दिखा रही हैं।

गर्मियों मेें सबसे ज्यादा आरामदायक

खरीददारी करने पहुंची बाजार में महिलाओं ने बताया कि गर्मियों के मौसम में कॉटन की कुर्तियां पहनना सबसे ज्यादा आरामदायक होता है। उन्होंने कहा कि सोलन के बाजारों में इस समय कई नए और आकर्षक डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जो न केवल देखने में खूबसूरत हैं बल्कि दिनभर पहनने में भी सहज महसूस होते हैं।

महिला ने यह भी कहा कि कॉटन का कपड़ा पसीना सोखता है और त्वचा को ठंडक देता है, जिससे गर्मी में राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि वे अब सिंथेटिक कपड़ों की बजाय कॉटन कुर्तियों को ही प्राथमिकता देती हैं।

कीमत अढ़ाई सौ रुपए से शुरू

  • सिंपल प्रिंटेड कॉटन 250 से 500 रुपए
  • डेली वियर स्ट्रेट 400 से 700 रुपए
  • ब्रांडेड/डिजाइनर 700 से 1200 रुपए
  • एम्ब्रॉयडरी या हैंडवर्क 800 से 1500 रुपए
  • कुर्ती सेट (पैंट + दुपट्टा) 900 से 2000 रुपए
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...