पीएनबी की सोल्जरथॉन में भूतपूर्व सैनिकों और बैंकरों ने लगाई दौड़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब नेशनल बैंक ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शुक्रवार सुबह यहां फोरलेन बाईपास पर दौड़ ‘सोल्जरथॉन’ आयोजित की।

‘रन विद सोल्जर्स, रन फॉर सोल्जर्स’ विषय पर आयोजित इस सोल्जरथॉन में सीएसडी कैंटीन हमीरपुर के मुख्य प्रबंधक कर्नल (सेवानिवृत्त) सुरेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव ने की।

इस दौड़ में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों सहित लगभग 125 लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर कर्नल सुरेश ठाकुर ने उपस्थित बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्हें व्यस्त कार्यशैली के बीच शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नियमित व्यायाम, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।

पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव ने अपने संबोधन में भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति, सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...