मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तीमारदारों ने किया हंगामा, 4 लोग हिरासत में

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में एक मरीज की मौत के बाद उसके तीमारदारों व रिश्तेदारों ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार किया। यही नहीं, सुरक्षा कर्मियों व अस्पताल के स्टाफ पर हमला कर दिया। घटना में 4 कर्मचारी घायल हुए हैं।

वीरवार सुबह डा. कृतिका गर्ग (चिकित्सा अधिकारी) की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सक ने शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल को वह रात्रि ड्यूटी पर तैनात थीं। इसी दौरान पवन कुमार (62) को गंभीर अवस्था में परिजन आपातकालीन कक्ष में लेकर पहुंचे।

मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक थी, जिस पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया और उपचार शुरू किया गया, लेकिन प्रयासों के बावजूद मरीज को बचाया नहीं जा सका। मरीज की मृत्यु के बाद तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने डा. कृतिका गर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें 3 बार धक्का दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान 4 अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए। यह भी आरोप लगाया है कि हंगामा करने वाले कुछ लोग नशे की हालत में थे। घटना से आक्रोशित सुरक्षा कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और वार्ड सहायक सहित अन्य कर्मचारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मैडीकल कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सुबह 9 बजे शुरू हुआ यह जाम दोपहर 1 बजे तक जारी रहा, जिससे आम लोगों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी : एसपी

एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल मैडीकल केयर एक्ट के तहत भी मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

स्टाफ की कमी के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं : माणिक सहगल

मैडीकल कालेज चम्बा के मीडिया समन्वयक डा. माणिक सहगल ने बताया कि यह घटना बेहद दुखद व शर्मनाक है। जिस तरीके से कर्मचारियों पर हमला किया गया वीडियो फुटेज देखकर रोंगटे खड़े गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल मरीजों के लिए हैं और हम भी मरीजों की सेवा करने के लिए बैठे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं कार्य में बाधा पहुंचाती हैं।

उन्होंने कहा कि आऊटसोर्स कर्मियों की मांगें जायज हैं और फैकल्टी एसोसिएशन भी इसका समर्थन करती है। हर डेढ़-दो माह के भीतर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे चिकित्सक डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

चिकित्सक व कर्मचारियों पर हुआ हमला निंदनीय : प्रदीप सिंह

उधर, मैडीकल कालेज के एमएस डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि जिस तरह चिकित्सक व कर्मचारियों पर हमला हुआ, वह निंदनीय है। ऐसा ही चलता रहा तो वह काम नहीं कर पाएंगे। इसके लिए अस्पताल में जल्द पुलिस चौकी खोली जाए, ताकि चिकित्सकों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में टेलर की बदतमीजी पर भारी हंगामा, कपड़ों का नाप देने गई युवती से किया अभद्र व्यवहार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा...

नाहन-शिमला हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरी

हिमखबर डेस्क नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907A पर शुक्रवार शाम एक...