ऊना में देह व्यापार के काले कारनामे का भंडा फोड़, पुलिस ने रेस्क्यू की तीन महिलाएं, तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय ऊना में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापा मारा, जिसमें तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शहर के ही ऊना-हमीरपुर मार्ग पर स्थित अटवाल ढाबा इस अवैध धंधे का केंद्र था। पुलिस ने योजना के तहत एक डिकॉय ग्राहक भेजा और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी ढाबा संचालक 60 वर्षीय चरणजीत सिंह (लोअर अरनियाला), राम पाल (गोंदपुर बनेहड़ा) और राजू (बटाला, पंजाब) को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू की गई तीन महिलाएं अलग-अलग स्थानों से नौकरी का झांसा देकर ऊना लायी गई थीं और उन्हें देह व्यापार में धकेला जा रहा था। आरोपियों ने ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं का शोषण किया और अवैध कमाई से जीवन यापन किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ के बोल 

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि इस तरह के अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस हमेशा ऐसे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए सतर्क है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और यह अवैध गतिविधियों पर कड़ा संदेश भी गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...