वाह! हिमाचल के इस सरकारी स्कूल के आगे प्राइवेट भी फेल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अग्रणी स्कूलों में शुमार राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी क्षेत्र के निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहा है। यही कारण है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी इस विद्यालय के छात्र प्रदेश भर में छाप छोड़ रहे हैं, जिसका जीता जागता प्रमाण लगातार दस जमा दो की मेरिट सूची में विद्यार्थियों का स्थान बनाने का है।

यही वजह है कि गत वर्ष समीर जसवाल का एनआईटी हमीरपुर में एडमिशन हुआ तो प्राचिका कंवर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। इसके इलावा विद्यार्थियों ने आईआईटी रोपड, आई आईएसई आर बहरामपुर एवं पीयू चंडीगढ में अपनी प्रतिभाका लोहा मनवाया है।

स्कूल के दस जमा दो के विद्यार्थी वंश ठाकुर के मॉडल का चयन नेशनल स्तर के लिए हुआ है तो स्कूल के दो एनएसएसएस स्वयंसेवियों चंद्रमौली एवं सत्यम मिन्हास ने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर स्कूल का मान बढ़ाया है। प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल के 29 मेधावी विद्यार्थियों को 4.80 लाख के ई बाउचर प्रदान किए हैं।

ओवरहैड प्रोजेक्टर युक्त स्मार्ट क्लास

इस पाठशाला में इंटरेक्टिव पैनल एवम ओवरहेड प्रोजेक्टर युक्त स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं जहां विद्यार्थी आधुनिक तकनीक से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान, जियोग्राफी लैब के साथ अटल टिंकरिंग लैब एवं आईपी लैब में विद्यार्थियों के हुनर को भी तराशा जा रहा है जबकि अनुशासन एवम नैतिक मूल्य इस विद्यालय के
गहने हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी एवं प्रतियोगी परीक्षाएं

पाठशाला की सेंट्रल लाइब्रेरी मौजूद पुस्तकों के इलावा डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं आईएएस, एचएएस,नीट,जेईई, सीडीएस की तैयारी के लिए करते हैं।

पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी

इस पाठशाला में पढऩे वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आपदा प्रबंधन, मॉडल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जा चुका है।

अध्यापकों के बच्चे भी स्कूल में ले रहे हैं शिक्षा

जीएसएसएस घनारी में स्थानीय स्कूल के अलावा अन्य सरकारी स्कूलों में तैनात अध्यापक भी पूरा विश्वास जता रहे हैं और अपने बच्चों को घनारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण के लिए भेज रहे हैं। इसी स्कूल के उपप्रधानाचार्य डॉ गुरदीप सिंह, अंग्रेजी के प्रवक्ता सतीश कालिया एवम संदीप पुष्करणा, इकोनॉमिक्स के प्रवक्ता विकास शर्मा सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों एवम कॉलेजो में कार्यरत अध्यापको के बच्चे इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है।

शिक्षकों की कड़ी मेहनत ला रही रंग

स्कूल के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने बताया कि स्कूल स्टाफ की मेहनत एवम अनुशासन रंग ला रहा है, हर वर्ष उम्दा परीक्षा परिणाम आ रहे है वो भी नकल के प्रति जीरो टोलरेंस रखने की वजह से,तभी विद्यार्थियों में घनारी स्कूल में पढऩे के लिए लगातार के्रज बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अभिवावकों की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने का लगातार प्रयास जारी है। सत्र 2026-27 के एडमिशन हेतु अभिवावको में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...