पुलिस ने युद्धवीर सिंह बैंस को रोका, पूर्व कांग्रेस नेता ने पुलिस पर ही लगाए अगवा करने की कोशिश के आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला में सुबह उस समय हंगामा हो गया जब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता युद्धवीर सिंह बैंस को सड़क पर रोक लिया। बताया जा रहा है कि बैंस अपनी गाड़ी से किसी जरूरी काम से जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बीच सड़क पर रुकने को कहा।

इसके बाद बैंस ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और मौके पर ही सवाल उठाने लगे कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका गया है। वहीं, पुलिस विभाग के मुताबिक यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर युद्धवीर सिंह बैंस को रोका गया था और उनका बाकायदा चालान काटा गया है।

बैंस का आरोप है कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी को शिकायत दे रखी है, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस उन्हें अगवा करना चाहती है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे।

युद्धवीर बैंस ने बाद में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए प्रदेश सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायत के नियमों के उल्लंघन पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत, कमरे का नजारा देख हर कोई रह गया हैरान

पॉलीटेक्निक कॉलेज के 16 वर्षीय प्रशिक्षु छात्र की मौत...