पराशर जाते युवक रास्ता भटके, कार हुई हादसे का शिकार, पांच घायल; एक की हालत नाजुक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के कटौला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां पराशर घूमने जा रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा से पांच युवक यूपी नंबर की कार में सवार होकर पराशर झील घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में वे भटक गए और पराशर जाने वाली सड़क की बजाय कटौला क्षेत्र की ओर पहुंच गए। इसी दौरान आरंग सड़क के पास बथेरी में उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में एक युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में घायल पांच युवकों की पहचान 21 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय प्रियांश, 22 वर्षीय विशाल और 21 वर्षीय सुरज कुमार के रूप में हुई है, पांचवे घायल की पहचान 22 वर्षीय प्रतीक के रूप में हई है।

यह सभी युवक जीजीसी लांडरा के विद्यार्थी हैं, और सभी युवक हरियाणा के ही रहने वाले हैं। उधर, पुलिस टीम ने जोनल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...