सीएम व विधायक कमलेश ठाकुर की पहल रंग लाई, कांगड़ा में सबवे निर्माण स्थलों का 10-11 अप्रैल को निरीक्षण

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उत्तर रेलवे का निर्माण विभाग कांगड़ा जिला में प्रस्तावित लो हाइट सबवे (LHS) निर्माण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण स्थानीय प्रशासन के साथ 10 व 11 अप्रैल 2026 को करेगा। इस संबंध में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट) कार्यालय ने उपायुक्त कांगड़ा को पत्र के जरिये अवगत करवा दिया है।

लो हाइट सबवे निर्माण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कराने के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू  और विधायक देहरा कमलेश ठाकुर  के लंबे समय से किये जा रहे प्रयास फलीभूत हुए हैं।

विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री के जरिये इस मामले को केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय के समक्ष जोरशोर से उठाया था। चूंकि, बरियाल, नंदपुर, खब्बल व लुदरेट में लोगों को वर्षों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक कमलेश ठाकुर के आग्रह पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह जी ने केंद्रीय रेल मंत्री को लोगों की समस्या से अवगत करवाया था।

उसके बाद रेलवे ने पठानकोट-जोगिंदरनगर (PTK-JDNX) सेक्शन पर विभिन्न स्थानों पर LHS/आरयूबी निर्माण प्रस्तावित किये हैं। इनमें बरियाल गांव (किमी 65/9-10), नंदपुर गांव (किमी 68/3-4), खब्बल गांव (किमी 63/7-8) तथा लुदरेट गांव (किमी 67/5-6) शामिल हैं। इन स्थलों पर आरसीसी बॉक्स तकनीक के माध्यम से अंडरपास बनाए जाने की योजना है।

रेलवे प्रशासन ने इन प्रस्तावित स्थलों पर निर्माण की व्यवहार्यता जांचने के लिए संयुक्त निरीक्षण तय किया है। इसके लिए राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा राज्य सरकार के अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भूमि सीमांकन (ROW) व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कार्य का समन्वय रेलवे व राज्य विभागों के बीच कमल किशोर, एसएसई/सी/आरएसपी द्वारा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...