सुधीर शर्मा बोले- मुख्यमंत्री की मित्र सेना के आगे वरिष्ठ नेता बेबस, कांग्रेस में महसूस कर रहे घुटन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के भीतर हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। कांग्रेस में कुछ ठीक नहीं है। जिस कांग्रेस ने व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता हासिल की थी, वही आज व्यवस्था पतन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार और संगठन दोनों के भीतर गहरी अंतर्कलह और असंतोष साफ दिखाई दे रहा है।

बुधवार को जारी बयान में सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खुद को घुटन के माहौल में महसूस कर रहे हैं। उनकी स्थिति नाम के नेता की रह गई है। आज हालत यह है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के काम तक नहीं हो पा रहे। सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार अब मुख्यमंत्री, उनकी मित्र सेना औार कुछ चुनिंदा लोगों के इर्द-गिर्द सिमट गई है। अब निर्णय योग्यता से नहीं, बल्कि नजदीकियों के आधार पर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं के बयान खुद इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि पार्टी के भीतर समन्वय पूरी तरह खत्म हो चुका है और नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यह दौर अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इस अव्यवस्था और अहंकार की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...