हिमाचल में पीजीटी शिक्षक बनने का मौका, 390 पदों पर होगी भर्ती; 13 अप्रैल से करें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने योग्य उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। आयोग जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और वाणिज्य विषयों में शिक्षक (पीजीटी) के कुल 390 पदों पर भर्ती करेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 13 अप्रैल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सायन विज्ञान पढ़ाने के लिए उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान में मास्टर्स होना चाहिए, और उसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही, बी.एड. में भी 50% अंक जरूरी हैं। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ाने में कुशल होना चाहिए।
  • भौतिकी पढ़ाने के लिए उम्मीदवार का मास्टर्स भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स या परमाणु भौतिकी में होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। बी.एड. में भी 50% अंक जरूरी हैं। टीईटी पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने का अनुभव या योग्यता होनी चाहिए।
  • वाणिज्य पढ़ाने के लिए उम्मीदवार का मास्टर्स लेखांकन, वित्तीय लेखांकन और आयकर, या MFC (मास्टर ऑफ फाइनेंस कंट्रोल) में होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों। बी.एड. में भी 50% अंक होना जरूरी है। टीईटी पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने में दक्ष होना चाहिए।
  • इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कुल 800 है। यदि उम्मीदवार सुधार अवधि के दौरान कोई बदलाव करते हैं, तो इसके लिए सुधार शुल्क 100 रुपये अलग से देना होगा।

रिक्तियों का विवरण

विषयकुल रिक्तियां
जीवविज्ञान78
रसायन विज्ञान78
भौतिक विज्ञान78
वाणिज्य156
कुल390
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...