विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता का निधन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह ठाकुर के पूजनीय पिता जोग ध्यान जी का स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही समस्त कुल्लू घाटी और प्रदेश के राजनीतिक व सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जोग ध्यान जी अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

व्यापार मंडल कुल्लू ने जताया गहरा दुख

व्यापार मंडल कुल्लू के प्रधान मदन लाल सूद ने व्यापार मंडल की ओर से गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा जोग ध्यान जी का जाना हमारे समाज और व्यापारिक जगत के लिए एक बड़ा आघात है।

वे एक मार्गदर्शक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। इस कठिन समय में हम विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं।”

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार भुंतर श्मशान घाट पर किया जाएगा। परिजन एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...