ड्यूटी के दौरान शराब पीना पड़ा भारी, एचआरटीसी चालक सस्पैंड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम के एक चालक को सोमवार को सस्पैंड कर दिया है। मामला पांवटा साहिब से ढल्ली (शिमला) रूट पर चलने वाली बस से जुड़ा है।

निगम सूत्रों के अनुसार घटना गत शनिवार की है। निर्धारित समय के अनुसार यह बस दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर पांवटा साहिब से रवाना होती है और करीब पौने 5 बजे नाहन स्थित मुख्य बस स्टैंड पहुंचती है।

यहां से शाम 5 बजे यह बस अपने गंतव्य के लिए आगे रवाना होती है। बताया जा रहा है कि नाहन से आगे रवाना होने के बाद जब रात के समय कंडाघाट की ओर जा रही थी तो रास्ते में चालक द्वारा शराब का सेवन किया गया।

इसके चलते वह बस को ठीक से नहीं चला पा रहा था, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। बस में सवार किसी यात्री ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने कंडाघाट में बस को रुकवाया और मामले की जानकारी निगम के नाहन डिपो प्रबंधन को दी। इसके बाद सोलन के क्षेत्रीय अधिकारियों से समन्वय कर संबंधित चालक को बस से उतार दिया गया।

यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत वैकल्पिक चालक की व्यवस्था कर बस को निर्धारित रूट पर रवाना किया गया। इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रबंधन ने संबंधित चालक को सस्पैंड कर दिया।

एचआरटीसी नाहन डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल के बोल 

उधर एचआरटीसी नाहन डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक का मुख्यालय नाहन निर्धारित किया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...