5 महीने की बच्ची के सिर से उठा मां का साया, 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत; गांव में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के गत्ताधार क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सांगना गांव की निवासी मनीषा की ददाहू के बेडोलिया मंदिर के समीप स्थित अपने ससुराल में अचानक तबीयत बिगड़ गई।

बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। परिवार के अनुसार, मनीषा की शादी लगभग दो वर्ष पहले ददाहू के बेडोलिया निवासी मनीष नामक युवक से हुई थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी उम्र अभी करीब 5 से 6 महीने बताई जा रही है।

इस असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना कर रहे हैं। वहीं, कम उम्र में हार्ट अटैक जैसी घटनाओं के बढ़ते मामलों ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...