मैसर्स जैक्सन लैबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड संसारपुर काँगड़ा में भरे जाएंगे मशीन हेल्पर तथा पैकिंग हेल्पर के 6 पद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि मैसर्स जैक्सन लैबोरेटरीज़ प्राइवेट लिमिटेड संसारपुर काँगड़ा द्वारा मशीन हेल्पर, पैकिंग हेल्पर (पुरूष एवं महिला) के 6 पद क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवी या आई॰ टी॰ आई॰ (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) रखी गई हैं, इन पदों हेतु आयु 22 वर्ष से 35 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 12 हज़ार 750 से 13 हज़ार रूपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर

04 अप्रैल 2026 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा में सुबह 10 बज़े पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...