पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के दौरान सुंदरनगर में पहली बार भव्य सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को उत्सवमय रंगों में रंग दिया।

इस ऐतिहासिक ‘कल्चरल परेड’ का शुभारंभ एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

परेड शुकदेव वाटिका से आरंभ होकर पुराना बस स्टैंड, भोजपुर बाजार और महाराणा प्रताप चौक से गुजरते हुए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में संपन्न हुई। रास्ते भर दर्शकों की भारी भीड़ ने तालियों और उत्साह के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया।

इस आकर्षक परेड में सुंदरनगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों की समृद्ध लोक संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया। खासकर महाराणा प्रताप चौक पर प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समापन समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजन देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने बताया कि यह परेड गणतंत्र दिवस की तर्ज पर एक शोभायात्रा के रूप में विभिन्न जिलों की संस्कृति को एक मंच पर प्रस्तुत करने की एक अनूठी पहल है, जिसे भविष्य में और भी भव्य रूप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...