हिमाचल: नशे में 14 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, सरिया शरीर के आरपार, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर मार्ग पर बड़सर (गलू) में सीट कवर की दुकान पर कार्यरत एक मजदूर रात को जैसे ही कमरे से बाहर निकला तो वह अपना संतुलन खो बैठा और करीब 14 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया।

इस दौरान उसके कूल्हे में सरिया घुस गया और दूसरी तरफ निकल गया। घायल की पहचान 27 वर्षीय राजू चौहान निवासी तहसील आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़सर पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल टीम को भी बुलाया गया।

रेस्क्यू के दौरान युवक के शरीर में धंसे सरिये को काटना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गहरी चोटें आई हैं और उसको सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है।

डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ, बड़सर के बोल 

रात को सूचना मिली थी कि एक युवक गिर गया है तथा उसके शरीर में सरिया घुस गया है। चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा गया और घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

घायल की स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति काफी गंभीर है। युवक की सर्जरी करनी पड़ेगी।

लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर के बोल 

सूचना मिली कि एक व्यक्ति गिर गया है तथा घायल हो गया है। पुलिस को मौके पर भेज दिया है। युवक ने शराब का नशा कर रखा था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने अपना संतुलन खो दिया और गिर गया। शराब के सेवन की मात्रा की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...