इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने अपने मार्केटिंग डिवीजन के पश्चिमी क्षेत्र में अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 405 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यदि आप भी सरकारी क्षेत्र की इस महारत्न कंपनी के साथ जुडक़र कौशल विकास करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 मार्च तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

योग्यता:

ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में दो साल का नियमित आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में तीन साल का नियमित डिप्लोमा अनिवार्य है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों (आरक्षित वर्गों के लिए 45 फीसदी) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

डाटा एंट्री ऑपरेटर: इसके लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है।

आयुसीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगी। उम्मीदवारों द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता (आईटआई/डिप्लोमा/डिग्री) में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...