हिमखबर डेस्क
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में प्रोडक्शन ऑपरेटर केवल पुरुष के 30 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।
इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, एमएमवी) रखी गई है, आयु 18 से ऊपर रखी गई है।
आवेदक को कम्पनी द्वारा 13 हजार 500 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर
- 27 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली में,
- 28 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में
- तथा 31 मार्च 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।
इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

