अनुसूचित जाति युवाओं के लिए कृत्रिम मेधा व ऑफिस ऑटोमेशन का निःशुल्क प्रशिक्षण, 31 मार्च तक करें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट), शिमला के साथ समझौता कर दो महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इन पाठ्यक्रमों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एवं पब्लिशिंग असिस्टेंट शामिल हैं, जिनका संचालन अप्रैल, 2026 से मंडी स्थित केंद्र में किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन 10+2 कक्षा और स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। इसमें बीपीएल वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च, 2026 तक जिला कल्याण अधिकारी, मंडी अथवा संबंधित तहसील कल्याण कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सीधे बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाएगा। न्यूनतम 85 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत प्रदत इस प्रशिक्षण का मूल्यांकन नाइलिट केंद्र द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के माध्यम से प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में भी सहायता दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...