हिमाचल में भरे जाएंगे 1 हजार कॉन्सटेबल के पद, साइबर क्राइम में होगी साइबर मित्रों की भर्ती, 645 पटवारियों की भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के लिए आज सबसे बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज 11 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना लगातार चौथा बजट पेश करेंगे। आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल का यह पहला बजट है। ऐसे में देखना होगा कि राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और वर्ष 2032 तक देश को सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा मेें आज मुख्यमंत्री सुक्खू कौन सा रोडमैप तय करते हैं।

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए वित्तीय संसाधन जुटाने की होगी, ताकि आर्थिक दिक्कतों से पार पाया जा सके। आम जनता के लिए यह उम्मीदों का बजट होगा। साथ ही बरोजगारों की भी इस बजट पर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है।

बजट की घोषणाएं

  • आरटीजी बंद करना संविधान के विपरीत है
  • कठिन समय में विपक्ष ने हिमाचल का साथ छोड़ा
  • बजट भाषण के बीच विपक्ष की नारेबाजी
  • सीएम बोले, हमारे पास संसाधान के रूप में सिर्फ जंगल और पानी हैं
  • हमें ग्रीन बोनस मिलना चाहिए था, पर हमारी आरडीजी ही बंद कर दी गई
  • संसाधनों के सही इस्तेमाल का समय आ गया है
  • 54,928 करोड़ का बजट होगा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए
  • सभी 10 चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा करेंगे
  • सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 500 करोड़
  • खाली पड़े भवनों का सदुपयोग होगा
  • खाली पड़े भवनों को निजी भागीदारी से काम में लाया जाएगा
  • गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 रुपए प्रति लीटर
  • भैंस के दूध का क्रय मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर
  • मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ का प्रावधान
  • प्राकृतिक गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
  • मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो
  • पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 80 रुपए प्रतिकिलो
  • हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रतिकिलो
  • अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रतिकिलो
  • हिमाचल में राज्य किसान आयोग बनेगा
  • बीज उत्पादकों को 2 लाख की ग्रांट
  • कृषि सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान
  • एचपी शिवा प्रोजेक्ट में 325 करोड़ का प्रावधान
  • जलाश्यों से पकड़ी मछली की रॉयल्टी अब 1 फीसदी
  • प्रतिबंधित अवधि में मछुआरों को 3500 रुपए
  • मछुआरों को नौका पर 70 फीसदी सबसिडी
  • नादौन में इंटिग्रेटिड एक्वा पॉर्क बनेगा
  • मछुआरों के लिए थ्री व्हीलर, 50 बाइक्स
  • ट्राउट उत्पादकों को 1 करोड़ का फंड
  • 100 नई ट्राउट इकाइयां बनेंगी
  • डेनमार्क से मंगवाया जाएगा ट्राउट बीज
  • कांगड़ा एयरपोर्ट में 2000 करोड़ की जमीन का अधिग्रहण
  • धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी सरकार
  • ग्रामीण हिमाचल में स्लो टूरिज्म को बढ़ावा
  • एचपी वूमन टूरिज्म फंड बनेगा
  • महिलाओं को 3 लाख सहायता
  • हिमाचल में फिल्म पोर्टल स्थापित होगा
  • वेडिंग डेस्टिनेशन पर काम होगा
  • जल स्रोतों के आसपास पर्यटन गतिविधियां शुरू होंगी
  • पर्यटन स्थलों में नाइट पिकनिंग शुरू होगी
  • होटलों और ढाबों के लिए ब्याज अनुदान
  • 20 से ’यादा कमरों के होटल पर सबसिडी
  • बीपीएल में नए परिवार जोड़ सकेंगी ग्राम सभाएं
  • 1 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अपना सुखी परिवार योजना
  • 1 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री
  • 1500 रुपए प्रतिमाह 1 लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को
  • पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
  • केंद्र की वीबी-जी-रामजी योजना गलत
  • एनआरएलएम के तहत महिला स्वयं सहायता समूल को 150 करोड़ का कर्ज
  • पंचायत सचिवों के बाद चौकीदारों के पद भरेंगे
  • 500 युवाओं को ई-रिक्शा पर 50 फीसदी सबसिडी
  • 24 घंटे दुकानें खुली रख सकेंगे दुकानदार
  • 150 और स्कूल बनेंगे सीबीएसई
  • सीबीएसई स्कूलों के लिए डेडिकेटिड कैडर बनेगा
  • बच्चों को हफ्ते में 2 बार पोषण व्यवस्था
  • ग्रामीण बस्तियों तक सडक़ें पहुंचाएगी सरकार
  • पीएमजीएसवाई-4 के तहत 800 केएम सडक़ें मंजूर करवाएंगे
  • मंडी-गगाल-चैलचौक सडक़ काम जल्द
  • चंबा-जोत टनल प्रस्ताव
  • जलोड़ी-जोत टनल का प्रस्ताव
  • सिविल में 149 जेई रखेगी सरकार
  • जनवरी से विशेष राजस्व लोक अदालतें
  • राजस्व में डिजिटाइजेशन को 2 करोड़ 12 लाख
  • शहरी क्षेत्रों में नक्शा परियोजना शुरू होगी
  • उच्च हर्बल गार्डन बनाएगी सरकार
  • 10 जिलों में पंचकर्म पाठयक्रम शुरू होंगे
  • आयुर्वेद फार्मेसी में मल्टीटास्क वर्कर्ज रखेंगे
  • पुलिस में 1000 कांस्टेबल की भर्ती होगी
  • शिमला शहर के संस्थान दूसरे जिलों में ट्रांसफर होंगे
  • चिट्टा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रहेगा
  • पुलिस में कांस्टेबल की प्रोमोशन के लिए टेस्ट
  • 50 महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर्ज की भर्ती होगी

युवाओं के लिए बजट में ऐलान

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने चौथे बजट में युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार का भी ऐलान किया है.

  • युवाओं को रोजगार देने के लिए 500 कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे
  • विदेशों में एक हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा
  • हिमाचल युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका, सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भरे जाएंगे चौकीदार और मल्टी टास्क वर्करों के पद
  • प्रदेश के कॉलेजों में 389 असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद भरे जाएंगे
  • हिमाचल में अंग्रेजी मैथ और साइंस की लिए विशेष टीचर रखे जाएंगे
  • हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र के लिए 9,660 करोड़ का ऐलान
  • हिमाचल में जिन कॉलेज में 75 से कम छात्र हैं, अगर वे निकटवर्ती जिला स्तर पर कॉलेज में एडमिशन लेते है तो उन्हें सरकार प्रति माह देगी 5000 रुपए
  • हमीरपुर में बनेगा प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज
  • प्रदेश के कई कॉलेजों में स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित किया जाएगा
  • UG कोर्स अब सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की घोषणा, सालाना परीक्षा नहीं होगी
  • राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए 99 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा
  • प्रदेश के अगले वर्ष 150 और स्कूलों सीबीएसई के तहत किया जाएगा

रोजगार को लेकर सीएम सुक्खू की घोषणा

  • पंचायत सचिवों के भरे जाएंगे 150 पद.
  • पंचायत चौकीदारों के खाली पद भी भरेगी सरकार.
  • ग्रामीण को मिलेगा रोजगार का अवसर.
  • हिमाचल में युवाओं को रोजगार देने के लिए 500 कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे.
  • विदेशों में एक हजार युवाओं को दिया जायेगा रोजगार.
  • हिमाचल में अंग्रेजी मैथ और साइंस की लिए विशेष टीचर रखे जाएंगे.
  • हिमाचल युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका, सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भरे जाएंगे चौकीदार और मल्टी टास्क वर्करों के पद.
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...