डलहौजी में सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी; दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी के करेलनू इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है।  यहां देर रात पर्यटकों की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। ये सभी लोग जालंधर के ही किसी स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ काम करते थे और डल्हौजी घूमने के लिए आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल डल्हौजी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सिमरन प्रीत कौर (18) पुत्री परमजीत सिंह निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला (पंजाब) और सुरेन्द्र (25) निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर (पंजाब) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस (21) पुत्र बलजीत सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) और सोफिया (अभी तक पहचान) की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल डल्हौजी से पठानकोट रैफर किया गया है।

अन्य घायलों में सुमन प्रीत (19) पुत्री जगरूप सिंह निवासी गांव लागों देवा, जिला फिरोजपुर (पंजाब) तथा बलबीर सिंह (20) पुत्र जगतार सिंह, निवासी सैणा भदोड़, तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) शामिल हैं, जिनका उपचार डल्हौजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के बोल

इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि करेलनू में हुए इस वाहन हादसे में 2 पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि देर रात यह दर्दनाक दुर्घटना किन कारणों से पेश आई। फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...