डीसी मंडी अपूर्व देवगन के जन्मदिवस पर आंखों में आंसू लेकर दफ्तर पहुंची रूकमणी, जमकर किया दुलार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आंखों में आंसू लिए जो बुढ़ी मां डीसी मंडी अपूर्व देवगन को कसकर गले लगाते हुए नजर आ रही हैं, इनका नाम रूकमणी है जो बीते साल आपदा में अपने नौजवान बेटे को खो चुकी हैं। लेकिन जब भी रूकमणी अपूर्व देवगन को देखती हैं तो इन्हें जिलाधीश में अपने बेटे की झलक नजर आती है।

यही कारण है कि रूकमणी को जब पता चला कि 20 मार्च को डीसी मंडी अपूर्व देवगन का जन्मदिन है तो उनसे डीसी मंडी से मिले बिना रहा नहीं गया। फिर रूकमणी  सुंदरनगर से दिवंगत बेटे राहुल के दोस्त राधे श्याम के साथ डीसी मंडी अपूर्व देवगन से मिलने पहुंच गई।

डीसी मंडी के कैबिन में जैसी रूकमणी पहुंची तो उन्हे देखते ही उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी, जैसे उनका गुजरा हुआ बेटा सामने ही खड़ा हो।रूकमणी ने डीसी मंडी अपूर्व देवगन को एक बेटे की तरह कसकर गले लगाया और फिर से रो पड़ी।

डीसी मंडी ने भी एक मां की इन भावनाओं की कदर करते हुए अफसर नही, बल्कि एक बेटे की तरह रूकमणी को अपने बांहो में थाम लिया। एक मां के ममतामयी और सुकून से भरे इन पलों को उस समय रुक्मणी को डीसी मंडी से मिलने गए राधे श्याम ने अपने फोन में कैद कर लिया।

राधे श्याम ने बताया कि डीसी मंडी अपूर्व देवगन की छवि उनके दोस्त जैसी दिखाई पड़ती है। यही कारण है कि आज उनके दोस्त की माता खुद को डीसी मंडी से मिलने से खुद को रोक नहीं पायी। इस दौरान अपूर्व देवगन रूकमणी से यह बोलते हुए भी नजर आए कि जिला प्रशासन की ओर से उन्होंने हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को सही सलामत तलाशने की पूरी कोशिश की थी।

2 दिसंबर की शाम को 7 लोगों के साथ लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था रुक्मणी का बेटा

बता दें कि बीते साल मंडी जिला में 2 सितंबर 2025 की शाम को जिला के सुंदरनगर के जंगमबाग में भीषण लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 4 लोग एक ही परिवार के थे। इस दौरान राहुल मंडयाल स्कूटी पर सवार होकर अपने घर खरतवाड़ी जा ही रहा था कि तभी अचानक लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। यह वह दौर था जब करसोग से लेकर धर्मपुर तक पूरा मंडी जिला भीषण प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा था।

2 सिंतबर की शाम को जब यह हादसा हुआ तो प्रशासन की रेस्क्यू टीमों के साथ डीसी मंडी भी मौके पर स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन मोर्चा संभाले हुए थे। राहुल मंडयाल यूथ कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता भी था और उस समय सीएम सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य छोटे बड़े सभी नेताओं ने उनकी मौत पर गहरा शौक भी जताया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...