हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तराखंड तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में 30 जून तक मानसून हिमाचल प्रदेश में भी प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग ने इसी अवधि में प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताते हुए 30 जून और पहली जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि प्रदेश में फिलहाल हो रही बारिश मानसून की नहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों का परिणाम है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान और उत्तर राजस्थान के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है।

वहीं राजस्थान से बिहार तक एक मौसमी द्रोणिका (ट्रफ) भी बनी हुई है। इसके प्रभाव से हिमाचल सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदला हुआ है। इसी वजह से प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी है।

तीन दिन अंधड़ का अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 से 29 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 30 जून और पहली जुलाई को वर्षा की तीव्रता बढऩे के आसार हैं तथा कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...