हिमाचल में दर्दनाक हादसा! बिजली लाइन पर काम रहे मजदूर की करंट लगने से मौत; सुपरवाइजर व कंपनी पर मामला दर्ज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की जान चली गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब एडीआईटी-06 के पास कार्य चल रहा था।

परिजनों ने इस मौत के लिए बिजली सब-स्टेशन के सुपरवाइजर और संबंधित जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मृतक की पहचान टटरोग निवासी छम्मू (पुत्र बशीर मोहम्मद) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छम्मू और उसका भाई महवूब पिछले दो वर्षों से खड़ामुख-बैराज साइट के बीच बिजली लाइन बिछाने का काम कर रहे थे।

13 मार्च को पोल पर चढ़ने से पहले छम्मू ने मच्छेत्तर सब-स्टेशन के सुपरवाइजर बृज मोहन को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करने का आग्रह किया था।

सब-स्टेशन से लाइन बंद होने की पुष्टि मिलने के बाद ही छम्मू पोल पर चढ़ा, लेकिन अचानक करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह पोल से असंतुलित होकर करीब 25 मीटर गहरी ढांक (खाई) में जा गिरा।

घटना के तुरंत बाद मृतक के भाई और कंपनी के कर्मचारियों ने उसे सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चंबा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की प्राथमिक जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर यह हादसा लापरवाही के कारण होना पाया गया है। पुलिस ने बताया कि सुपरवाइजर बृज मोहन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल, मामले की आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...