लेडी अफसर ओशिन शर्मा फिर चर्चा में, ब्रांड प्रमोशन का वीडियो वायरल…सोशल मीडिया पर मचा बवाल

--Advertisement--

शिमला – हिमखबर डेस्क 

एसडीएम शिमला शहरी ओशिन शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश या जनसुनवाई नहीं, अपितु सोशल मीडिया पर उनके वायरल हुए वीडियो को लेकर है।

इस वीडियो में वह एक निजी कंपनी का पार्सल खोलते हुए उसके उत्पाद दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में स्लग दिया गया है कि उन्हें कंपनी का पहला पार्सल मिला है और फिर वह उत्पादों को कैमरे के सामने उसी अंदाज में पेश करती हैं, जैसे किसी विज्ञापन या प्रमोशनल वीडियो में किया जाता है।

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह पेड प्रमोशन जैसा लग रहा है।

एक यूजर ने लिखा है कि एक जागरूक नागरिक होने के नाते केवल इतना निवेदन है कि एसडीएम जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए निजी उत्पादों के प्रचार से बचना सेवा आचरण नियमों के अनुरूप माना जाता है।

वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज करते हुए लिखा है कि लगता है सरकार को इनका वेतन बढ़ाने की सख्त जरूरत है। एक अन्य यूजर्स के अनुसार सरकारी सेवा में होते हुए उत्पादों की प्रमोशन न करो।

इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक और टिप्पणी वायरल हो रही है। इसमें लिखा है, एसडीएम साहिबा को निजी कंपनी के उत्पादों के डिब्बे खोलते देख क्या हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1974 भी अनबॉक्स हो गए?

पोस्ट में आगे नियम 13 और 15 का हवाला देते हुए कहा गया है कि कोई भी सरकारी अधिकारी बिना सरकार की अनुमति के किसी तरह का व्यावसायिक समर्थन या व्यापार नहीं कर सकता। कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं।

उनका कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका निष्पक्ष और सार्वजनिक सेवा से जुड़ी होती है, ऐसे में किसी निजी कंपनी के उत्पादों को इस तरह दिखाना क्या सेवा नियमों के अनुरूप है? हालांकि अभी तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...