देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा पेश आया है। यहां नेशनल हाईवे पर बाइक और बस के बीच टक्कर हो गई।

हादसे में नादौन निवासी बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि बाइक के पीछे बैठी युवती जो प्रागपुर की रहने वाली बताई जा रही है गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बाइक के साथ जिस बस की टक्कर हुई है वह बस कुनिहार से कुछ यात्रियों को लेकर बनखंडी स्थित मां बगलामुखी के दर्शन के लिए जा रही थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...