साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक होने के बावजूद एक महिला को लगातार प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

जिला कांगड़ा के स्वाणा गांव की रहने वाली महिला ने अपने पूर्व पति के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौच की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता जो पेशे से एक स्कूल अध्यापिका है, की शादी वर्ष 2011 में चिंतपूर्णी के नारी गांव के निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी।

लंबे समय तक साथ रहने के बाद उनके बीच अनबन बढ़ गई और अंततः वर्ष 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से कानूनी तौर पर तलाक ले लिया। इस दंपत्ति का एक बेटा भी है, जो वर्तमान में अपनी मां के साथ रह रहा है।

पीड़िता ने मोईन थाना में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि तलाक के बाद भी उसका पूर्व पति उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आरोप है कि वह महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करता है।

फोन पर वह महिला के साथ न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, बल्कि जमकर गाली-गलौच भी करता है। इस लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण महिला गहरे मानसिक तनाव में है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोईन पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है, जिनके जरिए महिला को परेशान किया जा रहा था।

मोईन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एक महिला अध्यापिका की शिकायत पर उसके पूर्व पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।

कानूनन तलाक होने के बाद इस तरह का व्यवहार अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...