गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की खैरना बीट में 2 लोगों ने वन मित्र पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। इस दौरान उसे डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना तीसा में दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिकायतकर्त्ता वन मित्र ओम प्रकाश (25) पुत्र शानू निवासी गांव सागवाड़ी, डाकघर ऐल तहसील चुराह ने बताया कि वह 24 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे वन रक्षक सतीश कुमार के साथ खैरना बीट में नियमित गश्त के दौरान जब खैरना गांव के समीप सड़क किनारे स्थित दुकानों के पास पहुंचे तो अयाल की दिशा से एक पिकअप (एचपी 73ए-7837) तेज रफ्तार से आई।

वाहन अचानक उनके सामने आकर रुक गया। वाहन से चालक व एक अन्य व्यक्ति नीचे उतरे और गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद हाथ में लिए डंडे से हमला कर दिया दिया। हमले में ओम प्रकाश के हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद वन रक्षक सतीश कुमार ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपियों ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी और उसी वाहन में बैठकर सदारूनी की ओर फरार हो गए।

पुलिस ने घायल कर्मचारी का चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीसा में करवाया, जहां चोटों की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी के बोल 

उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि वन मित्र पर हमले की शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...