ज्वाली रेंज में अवैध खैर कटान का खुलासा, जड़ से उखाड़े गए पेड़, रेंज ऑफिसर बात करने से बच रहे

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली वन रेंज की ज्वाली बीट से सटे जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से खैर के पेड़ों का कटान किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ पेड़ जड़ से उखाड़े गए। सूत्रों ने यह भी बताया कि पिछले कल एक ठेकेदार के खैर डंप से कुछ खैर का माल रेंज कार्यालय ज्वाली में लाया गया है।

मामले की पुष्टि के लिए जब ज्वाली रेंज के रेंज अधिकारी आशीष कुमार से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में इस प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि एक मामले में कार्यवाही हुई थी, लेकिन वह काफी पहले की थी।

इसके बाद जब सूत्रों द्वारा बताई गई जगह पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तो जंगल क्षेत्र में खैर के पेड़ों का अवैध कटान व जड़ से उखाड़े गये खैर के पेड़ों का मामला साफ तौर पर सामने आया। कटे हुए खैर के अवशेष मौके पर मौजूद पाए गए।

इतना ही नहीं, जब वापस आकर रेंज कार्यालय ज्वाली का निरीक्षण किया गया तो वहां एक तिरपाल के नीचे भारी मात्रा में खैर का हार्ट वुड रखा हुआ पाया गया। यह हार्ट वुड किस मामले से संबंधित है और किस कार्यवाही के अंतर्गत यहां लाया गया, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी मौके पर उपलब्ध नहीं हो सकी।

जब इस संबंध में जानकारी लेने के लिए रेंज अधिकारी आशीष कुमार, फॉरेस्ट गार्ड मोहित से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया और जब ब्लॉक ऑफ़सर चरणजीत से बात करने की कोशिश हुई तो उनसे फोन के माध्यम से संर्पक नही हो पाया।

वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर वन मंडल अधिकारी नूरपुर संदीप कोहली से संपर्क किया गया तो उन्होंने रेंज अधिकारी ज्वाली से जानकारी लेकर लेने की बात कही। लेकिन सवाल यह है कि रेंज अधिकारी क्यों मीडिया में जवाब देने से बचते हैं?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और अवैध खैर कटान के मामलों में क्या कार्रवाई की जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...