कांगड़ा के हर ब्लॉक में बनेंगे शी हाट, कांगड़ी कला, संस्कृति सहित स्थानीय व्यंजन होंगे प्रोमोट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पर्यटन राज्य हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों को यहां की लोक संस्कृति, कला व लोक व्यंजनों से अवगत करवाने के लिए जिला कांगड़ा में अनुठी पहल शुरू की गई है। इसके तहत कांगड़ा घाटी के हर ब्लॉक उपमंडल में शी हाट बनाए जाएंगे। जिसमें हिमाचली-कांगड़ी कला-संस्कृति संग स्थानीय व्यंजन प्रोमोट भी किए जाएंगे और पर्यटकों तक आसानी से पहुंच पाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिल पाएगी।

शी हाट का संचालन स्थानीय महिलाएं ही करेंगी। कांगड़ा के तहत आने वाले हर उपमंडल में शी हाट बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिला ग्रामीण अभिकरण विभाग डीआरडीए द्वारा सभी उपमंडलों के तहत आते बीडीओ स्तर के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में इसके लिए निर्माण संभावनाएं तलाश करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार हर उपमंडल में शीट हाउस बनाने के लिए ऐसी सरकारी जमीन को तलाशा जाएगा।

बीडीओ धर्मशाला अभिनीत कात्यायन के बोल

बीडीओ धर्मशाला अभिनीत कात्यायन ने बताया कि श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के पास स्थित ग्रामीण भंडार को रेनोवेट करके शी हाट का नाम दिया गया है। इसी माह से इसका संचालन किया जाएगा। इसके संचालन से स्वयं सहायता समूहों की महिला शक्ति को एक मंच मिलेगा।

भानु प्रताप सिंह ठाकुर, जिला विकास अधिकारी के बोल

भानु प्रताप सिंह ठाकुर, जिला विकास अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास विभाग डीआरडीए ने कहा कि जिला कांगड़ा में सभी उपमंडलों में शी हाट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सभी उपमंडलों के बीडीओ को ऐसी जमीन तलाशने के निर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...