हिमाचल में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट, जानें अपडेट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 10 फरवरी को प्रदेश के जिला चंबा कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू , किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 9 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 9 और 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 फरवरी को इस सिस्टम का असर अधिक रहेगा और इस दिन कुछ स्थानों पर अंधड़, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले तथा मध्य पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि 11 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...