पर्वत के पीछे चंबे दा गांव…गांव का नजारा जन्नत से भी प्यारा, बिजली तीन दिनों से ठप और 2 दिन से जियो का नेटवर्क भी गायब

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल की अति दुर्गम ग्राम पंचायत टेपा के हैल गांव में करीब 3 फुट बर्फबारी हुई है, जिससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। बिजली तीन दिनों से ठप है और 2 दिन से जियो का नेटवर्क भी गायब है।

बैरागढ़ देवीकोठी टेपा मार्ग भी बंद है, जिससे पंचायत के टेपा, हैयल चंडरू, गुवाड़ी, पिशोगा, डेरा, बाहला व द्रढोगा सहित कुल आठ गांवों की 5 हजार आबादी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें प्रशासन से मदद की गुहार लगानी पड़ी है।

ग्रामीणों ने बताया कि बर्फबारी के कारण उनके घरों की छतें बर्फ से ढक गई हैं और उन्हें घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बिजली और नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण उन्हें अपने प्रियजनों से संपर्क करने में भी परेशानी हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...