मनाली में बर्फबारी के बाद 4 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मरीज ने तोड़ा दम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमपात के कारण लगे यातायात जाम के कारण रेफर मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाया और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ऊना जिला की बंगाणा तहसील के देहन गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।

उसके दोस्त तेजपाल ने बताया कि सुशील मनाली के होटल में काम करता था। शुक्रवार सुबह उसे दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने उसे मिशन अस्पताल मनाली में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे मंडी रेफर किया।

रांगड़ी के पास उनकी एंबुलेंस चार घंटे यातायात जाम में फंसी रही। इस दौरान वे दो किलोमीटर का सफर नहीं कर पाए और सुशील की मौत हो गई। तेजपाल ने बताया कि उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन वे अपने दोस्त को यातायात जाम से नहीं निकाल पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...