मंडी में पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी में कूदी महिला, 2 बच्चों के साथ रह रही थी किराये के कमरे में

--Advertisement--

मंडी में 37 वर्षीय महिला ने ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या की, मृतका रीता देवी दो बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहती थी, पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की, कारण अज्ञात।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय मंडी में ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर के समीप शनिवार सुबह एक 37 वर्षीय महिला ने ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतका की पहचान रीता देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद, निवासी गांव बनाल, जिला मंडी के रूप में हुई है। महिला अपने दो बच्चों सहित भूतनाथ मंदिर के पास किराये के कमरे में रहती थी। महिला ने बाबा भूतनाथ मंदिर की गली में किराये पर कमरा लिया हुआ था व वहां अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। शनिवार सुबह उसने भूली पुल से व्यास नदी में छलांग लगा दी।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि एक महिला ने पंचवक्त्र मंदिर के पास नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, सुबह लगभग 10:30 बजे महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...