जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगरोटा बगवां मंडल की बैठक में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पहले पूर्व विधायक अरुण मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चौधरी के नेतृत्व में कार्यकताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा नेता ने सभी मंडल व बूथ पदाधिकारियों से सीधा वार्तालाप करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट जानी।

उन्होंने पार्टी द्वारा निर्धारित मंडल के सभी कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के आयोजन की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान सरकार द्वारा जारी विकासात्मक गतिविधियों और उपलब्धियों की भी जानकारी ली तथा संगठन को मजबूत करने के सुझाव भी साझा किए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कांग्रेस को आगामी चुनावों में 10 सीट तक सिमटन की बात कही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...