मुख्यमंत्री का मनाली दौरा ऐतिहासिक, विकास को मिलेगी नई गति

--Advertisement--

महिला सशक्तिकरण और संस्कृति संरक्षण को मिली मजबूती : भुवनेश्वर गौड़

मनाली,21 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के एक दिवसीय मनाली दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह दौरा मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास के नए द्वार खोलने वाला सिद्ध हुआ है। उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली के दौरान झांकियों तथा ‘माह नाटी’ में भाग लेने वाले महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि में ऐतिहासिक वृद्धि कर इसे 30 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये किया गया है, जिससे महिला मंडलों का उत्साह कई गुना बढ़ा है।

विधायक ने विशेष रूप से मनाली विंटर कार्निवाल में भाग लेने वाले महिला मंडलों की सराहना करते हुए कहा कि ये महिला मंडल वर्षों से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं, वेशभूषा, लोकनृत्यों एवं लोकगीतों को जीवंत बनाए हुए हैं।

कठिन मौसम और सीमित संसाधनों के बावजूद महिला मंडल जिस समर्पण भाव से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखते हैं, वह सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विंटर कार्निवाल में भाग लेने वाले महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि में लगभग 25 हजार रुपये की वृद्धि की गई है, जो सरकार की संस्कृति-संरक्षण एवं महिला सम्मान की सोच को दर्शाती है।

भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सरकार ने अपनी गारंटियों के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया था। इसी कड़ी में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 1 अप्रैल 2026 से मनाली विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने की घोषणा को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और इसके लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट किया।

विधायक ने कहा कि मनाली का विधायक होने के नाते वे मुख्यमंत्री के विशेष रूप से आभारी हैं तथा पूरी मनाली घाटी की महिलाएं भी महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि में की गई इस वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रही हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मनाली विधानसभा क्षेत्र विकास, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...