शाहपुर धारकंडी के लोकप्रिय गायक इशांत भारद्वाज मुंबई में 25 जनवरी को मचाएंगे धमाल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार इशांत भारद्वाज के सुरों का जादू अब हिमाचल के साथ बाहरी राज्यों में खूब चल रहा है। एक छोटे से गांव से उठी आवाज की गूंज माया नगरी मुंबई में भी गूंजेगी।

आगामी 25 जनवरी को माया नगरी मुंबई में जय मां ज्वाला हिमाचल संघ की ओर से विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार इशांत भारद्वाज को स्टार कलाकार के रूप में आमंत्रित किया है। मुंबई में बहुत संख्या में हिमाचल के लोग कारोबार और नौकरी पेशा से जुड़े हैं। हिमाचली संस्कृति को सहेजते हुए उनकी ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर इशांत भारद्वाज ने कहा कि उनके लिए ये बड़े ही गर्व की बात है कि अब उन्हें मायानगरी में भी प्रस्तुति देने का मौका मिल रहा है। उन्होंने इस आमंत्रण के लिए जय मां ज्वाला हिमाचल संघ का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि ये कार्यक्रम यादगार और शानदार रहेगा।

बता दें कि इशांत भारद्वाज मूलतः जिला कांगड़ा की तहसील शाहपुर के रहने वाले हैं। ये अपने गानों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इनके अधिकतर गानों में लोक संस्कृति की झलक और खुशबू महकती है।

यूट्यूब पर उनके चार दर्जन के करीब गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनमें “निक्की जिनी गोजरी” सबसे चर्चित है। कोरोना काल में रिलीज हुआ इशांत भारद्वाज  का ये गाना इनका फेम गाना माना जाता है। सोशल मीडिया में भी इनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

हिमाचल प्रदेश सहित हरियाणा, जम्मू और चंडीगढ़ दिल्ली पंजाब जालंधर शिमला कुल्लू मंडी में उनकी काफी फैन फ्लाइंग है और इन राज्यों में इनकी एडवांस बुकिंग रहती है। अब इशांत भारद्वाज ने अपनी कला के दम पर माया नगरी मुंबई में भी कदम रखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...